लाइव न्यूज़ :

व्यय वित्त समिति ने एलईडी, एसी के लिए पीएलआई प्रस्ताव को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: February 5, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के अनुसार व्यय वित्त समिति ने देश में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए एसी और एलईडी लाइट को पीएलआई योजना के तहत लाने के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नवंबर में उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत एयर कंडीशनर और एलईडी लाइटों के लिए 6,238 करोड़ रुपये के परिव्यय को मंजूरी दी थी। इसका मकसद भारतीय विनिर्माताओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है।

समिति की सिफारिशों के आधार पर डीपीआईआईटी ने एक मसौदा कैबिनेट नोट तैयार किया था।

इस योजना के तहत भारत में विनिर्मित सामानों की बिक्री में आधार वर्ष 2019-20 के मुकाबले पांच साल तक वृद्धि होने पर चार से छह प्रतिशत तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

डीपीआईआईटी सचिव ने कहा कि सभी प्रस्तावों को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी जाएगी और फिर अधिसूचित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पीएलआई योजना आमूलचूल बदलाव लाएगी और इससे भारत में वैश्विक स्तर की बड़ी कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा।

यह योजना एक अप्रैल को शुरू की जाएगी और शुरुआत में छह महीने के लिए होगी, जिसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख