लाइव न्यूज़ :

देश में सोयाबीन की पैदावार में 14 फीसद इजाफे का अनुमान: सोपा

By भाषा | Updated: October 10, 2021 22:05 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश),10 अक्टूबर सोयाबीन का प्रसंस्करण करने वाली कंपनियों के एक संगठन ने अनुमान जताया है कि देश में वर्तमान खरीफ सत्र के दौरान औसत उत्पादकता में इजाफे के कारण सोयाबीन की पैदावार करीब 14 फीसद बढ़कर लगभग 119 लाख टन पर पहुंच सकती है।

संगठन ने मौजूदा सत्र में सोयाबीन का रकबा 120 लाख हेक्टेयर के आस-पास होने की संभावना जतायी है। इंदौर स्थित सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) ने इस तिलहन फसल की पैदावार को लेकर अपने पहले अग्रिम अनुमान में ये आंकड़े जाहिर किए हैं। यह अनुमान सोपा के अंतरराष्ट्रीय सोयाबीन सम्मेलन में रविवार को घोषित किया गया।

सोपा के अनुमान के मुताबिक वर्ष 2020 के खरीफ सत्र में देश में लगभग 118.4 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन बोया गया था और इस तिलहन फसल का उत्पादन 104.5 लाख टन के स्तर पर रहा था। सोपा के आंकड़ों के अनुसार मौजूदा खरीफ सत्र के दौरान देश में सोयाबीन की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता औसतन 991 किलोग्राम रहने का अनुमान है जो पिछली बार के मुकाबले 12.25 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2020 के खरीफ सत्र में सोयाबीन की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता राष्ट्रीय स्तर पर औसतन 883 किलोग्राम आंकी गई थी।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के खरीफ विपणन सत्र के लिए सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 3,950 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। एमएसपी की यह दर पिछले सत्र के मुकाबले 70 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?