लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान अप्रैल- जून में एफएमसीजी कंपनियों की बिक्री में अच्छी वृद्धि की उम्मीद

By भाषा | Updated: July 5, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई रोजमर्रा के इस्तेमाल के उत्पाद बनाने वाली एफएमसीजी कंपनियों को अप्रैल से जून 2021 तिमाही के दौरान बिक्री के आंकड़े बेहतर रहने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान देश में कोरोना वायरस महामारी की खतरनाक दूसरी लहर आई थी जिसके कारण कई राज्यों में लॉकडाउन लगाना पड़ा था।

टाटा, गोदरेज कंजूमर और मेरीको जैसी कई अन्य एफएमसीजी कंपनियों ने शेयर बाजारों को भेजी अपनी तिमाही रिपोर्ट में बिक्री आंकड़ों में दहाई अंकों में वृद्धि रहने के बारे में सूचना भेजी है।

टाटा कंजूमर प्राडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुनील डी’सोजा ने पीटीआई- भाषा को दिये एक साक्षात्कार में कहा था कि टाटा समूह की एफएमसीजी कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ऊंची वृद्धि की उम्मीद है।

वहीं गोदरेज कंजूमर प्राडक्टस लिमिटेड (जीसीपीएल) और मैरीको ने शेयर बाजारों को भेजी अपनी तिमाही रिपोर्ट में बिक्री कारोबार में दहाई अंक में वृद्धि की उम्मीद जताई है।

जीसीपीएल ने सोमवार को कहा कि उसे देश में पहली तिमाही के दौरान 18 से 20 प्रतिशत तक की ऊंची वृद्धि की उम्मीद है, वहीं एकीकृत आधार पर उसे बिक्री में मजबूत दहाई अंक वृद्धि का भरोसा है।

वहीं तेल एवं सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद बनाने वाली कंपनी मैरीको ने पिछले सप्ताह कहा कि अप्रैल से जून अवधि के दौरान उसके घरेलू कारोबार में 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि देखी गई है। कंपनी ने कहा कि टीकाकरण में तेजी आने और कोराना वायरस के मामले कम होने के साथ मांग में तेजी का रुख बना है।

एडेलवेइस फाइनेंसियल सविर्सिज के कार्यकारी उपाध्यक्ष अबनीश रॉय ने कहा कि 2021- 22 की पहली तिमाही में अप्रैल के पहले तीन सप्ताह इससे पिछले तिमाही के मुकाबले लगातार तेजी में रहे लेकिन उसके बाद कोविड के मामले बढ़ने मई का महीना काफी चुनातीपूर्ण रहा। ‘‘लेकिन जून में क्षेत्र में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। दूसरी लहर में कठोर लॉकडाउन नहीं होने के कारण साल दर साल वृद्धि कंपनियों के लिये अच्छी दिखाई देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें