लाइव न्यूज़ :

एक्जिम बैंक का अनुमान, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में गैर-तेल निर्यात 0.3 प्रतिशत बढ़ेगा

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर एक्जिम बैंक का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश का गैर-तेल निर्यात 0.3 प्रतिशत बढ़कर 68.3 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।

भारत के निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) ने बृहस्पतिवार कहा कि देश का कुल वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में घटकर 77.6 अरब डॉलर रहेगा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 79 अरब डॉलर रहा था।

एक्जिम बैंक ने कहा कि देश के गैर-तेल निर्यात में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 0.3 प्रतिशत बढ़कर 68.3 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इससे पिछली तीन लगातार तिमाहियों में गैर-तेल निर्यात घटा था।

कुल वस्तुओं के निर्यात में तीसरी तिमाही में गिरावट आने का अनुमान है। इसकी वजह यह है कि मार्च, 2020 से देश के तेल निर्यात में लगातार गिरावट आ रही है।

यह अनुमान एक्जिम बैंक के एक्सपोर्ट लीडिंग इंडेक्स (ईएलआई) मॉडल पर आधारित है। बैंक तिमाही आधार पर यह अनुमान जारी करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार