लाइव न्यूज़ :

एक्जिम बैंक का अनुमान चौथी तिमाही में 4.9 प्रतिशत बढ़ेगा निर्यात

By भाषा | Updated: March 15, 2021 14:25 IST

Open in App

मुंबई, 15 मार्च एक्जिम बैंक ने सोमवार को कहा कि मार्च में समाप्त होने वाली चौथी तिमाही के दौरान वस्तुओं का निर्यात पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 4.9 प्रतिशत बढ़कर 78.6 अरब डालर तक पहुंच सकता है। हालांकि, वर्ष के दौरान सकल निर्यात कारोबार 279.4 अरब डालर रहने का अनुमान है जो कि एक साल पहले के मुकाबले करीब 11 प्रतिशत कम होगा।

बैंक के अनुसार इसमें गैर- तेल निर्यात एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले 12 प्रतिशत बढ़कर 73.9 अरब डालर रह सकता है।

एक्जिम बैंक ने एक वक्तव्य में यह अनुमान व्यक्त करते हुये कहा कि इसस पहले वित्त वर्ष 2019- 20 की मार्च तिमाही में वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात 74.9 अरब डालर और इसमें भी गैर- तेल वस्तुओं का निर्यात 65.9 अरब डालर रहा था।

बैंक के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2020- 21 के दौरान सकल निर्यात 279.4 अरब डालर तक रह सकता है। यह पिछले साल के मुकाबले 10.8 प्रतिशत कम होगा। इसमें गैर- तेल उत्पादों का निर्यात 256.8 अरब डालर रह सकता है। यह आंकड़ा एक साल पहले के इस वर्ग के निर्यात के मुकाबले 5.6 प्रतिशत कम है।

वर्ष के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में आई गिरावट के पीछे वैश्विक बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की मांग में आई गिरावट को मुख्य वजह माना जा रहा है। महामारी फैलने के कारण परिवहन और लाजिस्टिक्स क्षेत्र में ईंधन की मांग काफी कम हो गई थी।

वित्त वर्ष 2020- 21 की पहली तिमाही में वाणिज्यिक निर्यात 36.7 प्रतिशत गिरकर 51.3 अरब डालर रह गया था। एक साल पहले पहली तिमाही में देश से 81.1 अरब डालर का निर्यात किया गया था। इस दौरान आयात में भी 52.4 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 60.4 अरब डालर रह गया जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 127 अरब डालर का आयात किया गया था।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर 2020 की अवधि में व्यापार घाटा कम होकर 57.5 अरब डालर रहा गया जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 125.9 अरब डालर पर था।

एक्जिम बैंक प्रत्येक तिमाही वस्तु निर्यात और गैर- तेल निर्यात के बारे में अपने अनुमान जारी करता है। यह अनुमान वह बैंक के प्रमुख सूचकांक के आधार पर जारी करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?