लाइव न्यूज़ :

भारत में व्यापार संभावनाओं को रेखांकित करने के लिए अमेरिका में प्रदर्शनी

By भाषा | Updated: January 19, 2021 12:00 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 19 जनवरी अमेरिकी कारोबारियों के लिए भारत में व्यापार संभावनाओं को रेखांकित करने वाली प्रदर्शनी ‘इंडिया सब कॉन्ट्रैक्टिंग एक्सपो 2021’ से पहले एक वर्चुअल मंच में प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते दोनों देशों के लिए साथ मिलकर काम करने और भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला तैयार करने के नए अवसर तैयार हुए हैं।

उत्तरी अमेरिका पर खासतौर से ध्यान देने वाले ‘इंडिया सब कॉन्ट्रैक्टिंग एक्सपो 2021’ का आयोजन 16 से 19 फरवरी के दौरान आभासी रूप से किया जा रहा है।

इस प्रदर्शनी में भारत के कारोबारियों और कनाडा, मैक्सिको तथा अमेरिका के खरीदारों को साथ लाया जाएगा।

प्रदर्शनी से पहले भारत सरकार के अधिकारियों, राजनयिकों और उद्योग जगत की हस्तियों ने व्यापार और निवेश के क्षेत्र में अमेरिका और भारत के बीच अवसरों को रेखांकित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) ने सोमवार को किया।

कार्यक्रम में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्रीकर के रेड्डी ने कहा कि भारत विकसित क्षेत्रों के लिए सबसे अधिक संभावनाओं वाली अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है, खासकर व्यापार और निवेश के मामले में।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुरू की गई पहल से व्यापार और निवेश के अवसरों के रूप में भारत के प्रति दूसरे देशों की दिलचस्पी बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम