लाइव न्यूज़ :

एस्ट्राजेनेका के टीके की प्रभावशीलता से उत्साहित हूं: अदार पूनावाला

By भाषा | Updated: November 23, 2020 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने सोमवार को दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका की टीके की प्रभावशीलता की घोषणा पर खुशी जाहिर की।

एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि कोविड-19 के उसके संभावित टीके को औसतन 70 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है।

कंपनी ने कहा है कि यदि एक आधी खुराक देने के कम से कम एक महीने बाद एक पूरी खुराक दी जाती है, तो यह 90 प्रतिशत प्रभावी है। एक महीने के कम से कम अंतराल पर दो पूरी खुराक दे कर किए गए परीक्षणों में यह टीका 62 प्रतिशत प्रभावी है।

दोनों तरीकों को मिलाकर देखें तो टीका औसत 70 प्रतिशत प्रभावी है।

पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे यह सुनकर खुशी है कि कोविड-19 का कम लागत वाला, लाने-ले जाने में सुलभ और शीघ्र ही बड़े स्तर पर उपलब्ध होने लायक टीका कोविशील्ड खुराक के एक तरीके में 90 प्रतिशत तक और दूसरे तरीके में 62 प्रतिशत प्रभावी है।’’

एसआईआई भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के इस कोविड टीके का भारत में नैदानिक परीक्षण (क्लिनिकल ट्रायल) कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?