लाइव न्यूज़ :

नैटवार मोरी जलविद्युत परियोजना के लिये 4.3 किलोमीटर लंबी सुरंग का उत्खनन कार्य पूरा

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की एसजेवीएन लि. ने मंगलवार को कहा कि उसने उत्तराखंड में 60 मेगावाट क्षमता की नैटवार मोरी जलविद्युत परियोजना के लिये 4.3 किलोमीटर लंबी सुरंग (चैनल से पानी ले जाने वाली सुरंग) का उत्खनन कार्य पूरा कर लिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एसजेवीएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने उत्तराखंड में 60 मेगावाट की नैतवार मोरी जलविद्युत परियोजना की 4.3 किलोमीटर लंबी हेड रेस टनल की खुदाई के पूरा होने के अवसर पर आखिरी विस्फोट का बटन दबाया।’’

इस परियोजना से हर साल 26.55 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन की संभावना है। उत्तराखंड को रॉयल्टी के रूप में 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली मिलेगी।

शर्मा ने परियोजना स्थल पर नवनिर्मित कार्यालय परिसर, ट्रांजिट कैंप और टाउनशिप ‘यमुना परिसर’ का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने परियोजना से जुड़े कार्यों को लेकर संतोष जताया। बाद में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘...यह परियोजना भारत सरकार के देश में सभी को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को पूरा करने में मददगार होगी। साथ ही यह एसजेवीएनएल के 2040 तक 25,000 मेगावाट क्षमता की कंपनी बनने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है...।’’

नैटवार मोरी परियोजना उत्‍तराखण्‍ड के उत्‍तरकाशी जिले में गंगा बेसिन पर यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदी टोंस पर स्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह