लाइव न्यूज़ :

पूर्व विदेश सचिव जयशंकर TATA समूह में मिली प्रमुख की जगह, एन चंद्रशेखरन को करेंगे रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 24, 2018 05:20 IST

नई भूमिका में जयशंकर टाटा समूह के वैश्विक कॉरपोरेट मामलों तथा अंतरराष्ट्रीय रणनीति विकास का काम देखेंगे। टाटा संस के अंतरराष्ट्रीय कार्यालय उन्हें रिपोर्ट करेंगे। 

Open in App

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: टाटा संस ने पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को टाटा समूह का अध्यक्ष, वैश्विक कॉरपोरेट मामले नियुक्त किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि जयशंकर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को रिपोर्ट करेंगे। बयान में कहा गया है कि नई भूमिका में जयशंकर टाटा समूह के वैश्विक कॉरपोरेट मामलों तथा अंतरराष्ट्रीय रणनीति विकास का काम देखेंगे। टाटा संस के अंतरराष्ट्रीय कार्यालय उन्हें रिपोर्ट करेंगे। 

जयशंकर जनवरी , 2015 से जनवरी , 2018 के दौरान विदेश सचिव रहे। वह टाटा की कंपनियों के वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों में अपनी कारोबारी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। 

उनकी नियुक्ति पर चंद्रशेखरन ने कहा, 'उनका गहन अनुभव और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनका ज्ञान समूह के लिए काफी मूल्यवान होगा। हम वैश्विक स्तर पर अपने ब्रांड को मजबूत करने पर काम करेंगे।' जयशंकर 1977 में भारतीय विदेश सेवा से जुड़े थे। वह सिंगापुर में उच्चायुक्त, चीन और अमेरिका में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह