लाइव न्यूज़ :

ईवीआरई ने 10 हजार चार्जिग स्टेशन लगाने के लिये गठजोड़ किया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 00:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग की ढांचागत सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ईवीआरई ने मंगलवार को कहा कि उसने अगले दो साल में देश भर में 10,000 चार्जिंग स्टेशन लगाने को लेकर स्मार्ट पार्किंग समाधान ब्रांड पार्क+ (प्लस) के साथ गठजोड़ किया है।

इस दीर्घकालीन साझेदारी में माल ढुलाई वाहनों और अन्य वाहनों के लिए स्मार्ट चार्जिंग तथा पार्किंग केंद्र स्थापित करने को लेकर स्थान हासिल करने में सहयोग शामिल है।

ईवीआरई ने एक बयान में कहा कि कंपनी गठजोड़ के तहत ईवी चार्जिंग ढांचागत सुविधा के डिजाइन, निर्माण, स्थापना, संचालन और रखरखाव का जिम्मा संभालेगी, जबकि पार्क + रियल एस्टेट पहलू की व्यवस्था और प्रबंधन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?