लाइव न्यूज़ :

एविन ने माइकल एंड सुसान डेल फाउंडेशन एवं अन्य से जुटाया कोष

By भाषा | Updated: November 29, 2020 13:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर प्रौद्योगिकी क्षेत्र में रोजगार संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी एविन ने माइकल एंड सुसान डेल फाउंडेशन, यूनिटस वेंचर्स और ईगल10 वेंचर्स जैसे मौजूदा निवेशकों से पूंजी जुटायी है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल नयी सेवाओं की शुरुआत तथा अधिक शहरों में परिचालन का विस्तार करने में करेगी। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसने वित्तपोषण के इस दौर में कितनी राशि जुटायी है। कंपनी ने इस दौर को मिलाकर अभी तक 49 लाख डॉलर जुटाये हैं।

एविन की स्थापना अनन्या सार्थक, गुरप्रीत सिंह और प्रवीण शाह ने 2016 में की थी। कंपनी का पिछले दो साल में 25 गुना विस्तार हुआ है और वह 1.5 लाख से अधिक लोगों के साथ काम कर चुकी है। कंपनी अभी भारत में सात हजार से अधिक पिनकोड क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करती है।

एविन की सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनन्या सार्थक ने कहा, ‘‘नयी सामान्य स्थिति में कई व्यवसायों के लिये अंतिम छोर तक के जमीनी कार्य और आपूर्ति श्रृंखला का समर्थन रीढ़ बनकर उभरा है। जैसे-जैसे देश कम संपर्क वाली व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, हमें अंतिम छोर तक डिलिवरी, खुदरा व रेस्तरां ऑडिट आदि की बड़े स्तर पर मांग दिखाई देती है। इनके अलावा ऑनलाइन वीडियो सामग्री मॉनिटरिंग, ऑनलाइन एक्जाम प्रॉक्टरिंग आदि की भी बड़ी मांग दिखाई देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें