लाइव न्यूज़ :

प्रत्येक अर्थव्यवस्था को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, भारत अपवाद नहीं: वेदांता

By भाषा | Updated: August 28, 2019 18:32 IST

देश की प्रमुख धातु उत्पादक कंपनी ने कहा कि वह नए उत्पाद बना रही है, विशेषरूप से वाहन क्षेत्र के लिए जो आने वाले समय में पासा पलटने वाले साबित होंगे।

Open in App

खनन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी वेदांता ने कहा है कि प्रत्येक अर्थव्यवस्था को दिक्कतों से जूझना पड़ता है और भारत इस मामले में कोई अपवाद नहीं है। वेदांता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एल्युमीनियम एवं बिजली) अजय कपूर ने कहा कि अभी भारतीय अर्थव्यवस्था बदलाव के दौर में है। 

कपूर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि प्रत्येक देश, प्रत्येक अर्थव्यवस्था के समक्ष दिक्कत आती है। हमारी अर्थव्यवस्था अपवाद नहीं है। आपको मालूम होगा कि वाहन और अन्य क्षेत्रों को पूर्व में भी सुस्ती का सामना करना पड़ा है। उसी के साथ आपने यह भी देखा होगा कि इन क्षेत्रों की मदद के लिए वित्त मंत्रालय पैकेज देता है....आपको को यह याद रखने की जरूरत है कि हमारी अर्थव्यवस्था अभी बदलाव के दौर में है।’’ 

देश की प्रमुख धातु उत्पादक कंपनी ने कहा कि वह नए उत्पाद बना रही है, विशेषरूप से वाहन क्षेत्र के लिए जो आने वाले समय में पासा पलटने वाले साबित होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वाहन क्षेत्र में सुस्ती के बीच नए उत्पाद पेश करना अच्छा विचार है, कपूर ने कहा कि सुस्ती है, लेकिन क्या यह हमेशा रहेगी? 

आपको पता है कि वाहन और अन्य क्षेत्रों को पूर्व में भी सुस्ती से जूझना पड़ा है। वेदांता देश की प्रमुख एल्युमीनियम उत्पादक है। कंपनी ने 2018-19 में 19.5 लाख टन धातु का उत्पादन किया। कंपनी के दो एल्युमीनियम स्मेल्टर हैं। कंपनी ओड़िशा के लांजीगढ़ में 20 लाख टन सालाना की एल्युमिना रिफाइनरी का भी परिचालन करती है।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित