लाइव न्यूज़ :

एवरस्टोन ने माडर्न फूड्स कंपनी इतालवी बेकरी कंपनी समूह बिम्बो को बेची

By भाषा | Updated: February 24, 2021 21:19 IST

Open in App

मुंबई, 24 फरवरी प्राइवेट इक्विटी निवेशक कंपनी एवरस्टोन कैपिटल ने ब्रेड और बेकरी उत्पाद कंपनी मॉडर्न फूड्स को इतालवी बेकरी कंपनी समूह ग्रुपो बिम्बो को बेच दिया है। इस सौदे का ब्योरा नहीं दिया गया है।

एवरस्टोन कैपिटल ने मॉडर्न फूड्स को वर्ष 2016 के शुरु में हिंदुस्तान यूनिलीवर से खरीदा था।

एवरस्टोन ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने मॉडर्न फूड एंटरप्राइजेज को इतालवी ग्रुपो बिम्बो की कंपनी की अनुषंगी कंपनी, रेडी रोटी इंडिया को बेच दिया है।

माडर्न फूड्स को अभी तक एवरस्टोन कैपिटल की अनुषंगी कंपनी एवरफूड्स एशिया चला रही थी।

ग्रुपो बिम्बो दुनिया की सबसे बड़ी बेकरी उत्पाद कंपनी है, जो भारत सहित 33 देशों में परिचालन कर रही है, और इसके पास 13,000 से अधिक उत्पादों और 100 से अधिक ब्रांडों के विविध पोर्टफोलियो हैं।

एवरफूड्स ने अप्रैल 2016 में हिंदुस्तान यूनिलीवर से मॉडर्न फूड्स का अधिग्रहण किया और जून 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर इस ब्रांड को फिर से पेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम