लाइव न्यूज़ :

एवरस्टोन ने फार्मा कंपनी कैलिबर में 1,000 करोड़ रुपये में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल की

By भाषा | Updated: December 6, 2020 19:27 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर सिंगापुर स्थित प्राइवेट इक्विटी फर्म एवरस्टोन कैपिटल ने फार्मा कंपनी कैलिबर में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल की है और खबरों के मुताबिक यह सौदा 1,000 करोड़ रुपये में हुआ।

कैलिबर की स्थापना रंजीत भावनानी ने 1984 में गुजरात में की थी और इस समय कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है।

हालांकि, दोनों कंपनियों ने सौदे की कीमत का खुलासा नहीं किया, लेकिन एक बाजार सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लेनदेन की कीमत लगभग 1,000 करोड़ रुपये है।

कैलिबर के मुताबिक उसके ग्राहक अमेरिका सहित 75 देशों में हैं, और उसकी आय में निर्यात का लगभग दो-तिहाई योगदान है।

एवरस्टोन समूह के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी समीर सेन ने एक बयान में कहा कि कैलिबर एक उच्च गुणवत्ता वाली और विश्व स्तर पर स्थापित कंपनी है।

कैलिबर के संस्थापक-अध्यक्ष रंजीत भावनानी ने कहा कि इस सौदे के साथ ही कैलिबर का रूपांतरण परिवार के स्वामित्व वाले कारोबार से एक पेशेवर कंपनी के रूप में होगा, जहां हम सक्रिय रूप से योगदान करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र