लाइव न्यूज़ :

यात्रियों पर निगाह के लिए दिल्ली हवाईअड्डे पर कंप्यूटर विजन प्रौद्योगिकी का मूल्यांकन

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी दिल्ली हवाईअड्डे पर यात्रियों को ट्रैक करने, प्रतीक्षा समय कम करने और अपने टर्मिनलों पर सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिये ‘कंप्यूटर विजन’ तकनीक का मूल्यांकन किया जा रहा है। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह कहा।

कंप्यूटर विजन प्रौद्योगिकी हवाईअड्डे पर यात्री घनत्व का विश्लेषण और समझने के लिये तस्वीरों का उपयोग करती है। इसे जीएमआर समूह के हैदराबाद हवाईअड्डे पर पहले ही स्थापित किया जा चुका है।

दिल्ली हवाईअड्डा भी जीएमआर समूह के नियंत्रण में है। दिल्ली हवाईअड्डे ने पिछले महीने टर्मिनल तीन पर ‘शोविस’ यात्री ट्रैकिंग सिस्टम लगाया था। यह यात्री घनत्व की जांच करने के लिये सेंसर का उपयोग करता है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विदेह कुमार जयपुरियार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम कुछ अन्य तकनीकों का भी मूल्यांकन कर रहे हैं। आप जानते होंगे कि टर्मिनल एक को नये सिरे से तैयार किया जा रहा है, चूंकि शोविस प्रणाली परखी हुई है, एक कंप्यूटर विजन प्रौद्योगिकी भी है, जिसका हैदराबाद हवाईअड्डे ने परीक्षण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?