लाइव न्यूज़ :

ईवी कॉस्मॉस ने भारत में 500 ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए चार्जनेट से हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: December 30, 2020 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग समाधान प्रदाता कंपनी ईवी कॉस्मॉस इंडिया ने देश में 500 सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए चार्जनेट के साथ गठजोड़ की घोषणा की है।

ईवी कॉस्मॉस दुनियाभर में इलेक्ट्रिक एनर्जी क्षेत्र में नवोन्मेषी उत्पाद और परियोजनाओं के विकास और आपूर्ति पर केंद्रित भारतीय संगठन है।

एक बयान में कहा गया है कि ईवी कॉस्मॉस ने हाल में भारतीय बाजार में मिलकर काम करने के लिए चार्जनेट श्रीलंका के साथ करार किया है।

ईवी कॉस्मॉस इंडिया के प्रबंध निदेशक प्रमोद गीते ने कहा, ‘‘हमने हाल में चार्जनेट से हाथ मिलाया है। यह ब्रिटेन के कोडजेन ग्रुप की कंपनी है जिसका श्रीलंका में विनिर्माण संयंत्र है।’’

गीते ने कहा कि चार्जनेट के साथ मिलकर हम भारतीय ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ ईवी चार्जिंग ढांचा उपलब्ध कराएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार