लाइव न्यूज़ :

यूरोप की सुधरती अर्थव्यवस्था को ऊर्जा कीमतों से चुनौतीः आयोग

By भाषा | Updated: November 11, 2021 23:36 IST

Open in App

फ्रैंकफर्ट, 11 नवंबर (एपी) यूरोपीय आयोग ने मौजूदा वर्ष के लिए यूरो मुद्रा का उपयोग करने वाले 19 देशों की अर्थव्यवस्था में वृद्धि को लेकर अपने पूर्वानुमान को बढ़ा दिया है। आयोग का कहना है कि लोगों के उपभोक्ता संबंधी नौकरियों में लौटने से कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है।

हालांकि आयोग ने अगले वर्ष के लिए अपने परिदृश्य में कटौती की है। उसने चेतावनी दी है कि बिजली की ऊंची कीमतों से लोगों की खर्च करने की क्षमता पर भार पड़ेगा।

आयोग ने इस वर्ष शरद ऋतु के दौरान यूरोप की अर्थव्यवस्था में 5 से 4.8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है। वही वर्ष 2022 के लिए अर्थव्यवस्था में वृद्धि के अपने अनुमान को 4.5 प्रतिशत से घटाकर 4.3 प्रतिशत कर दिया है। आयोग ने वर्ष 2023 के लिए अर्थव्यस्था में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है।

यूरोपीय संघ के अर्थव्यवस्था आयुक्त पाओलो जेंटिलोनी ने एक बयान में कहा कि यूरोपीय अर्थव्यवस्था सुधार की तरफ बढ़ रही है लेकिन फिलहाल उसे कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने इसके लिए ऊर्जा मूल्य में वृद्धि, बढ़ती उपभोक्ता कीमतों, हाल ही में कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी और आपूर्ति श्रृंखला में बाधाओं का हवाला दिया जिसका कई उद्योगों पर भार पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई