यूरोपीय संघ ने एयर फ्रांस के लिए 4.7 अरब डॉलर की मदद मंजूर की

By भाषा | Updated: April 6, 2021 16:21 IST2021-04-06T16:21:03+5:302021-04-06T16:21:03+5:30

European Union approves $ 4.7 billion in aid for Air France | यूरोपीय संघ ने एयर फ्रांस के लिए 4.7 अरब डॉलर की मदद मंजूर की

यूरोपीय संघ ने एयर फ्रांस के लिए 4.7 अरब डॉलर की मदद मंजूर की

ब्रुसेल्स, छह अप्रैल (एपी) यूरोपीय संघ ने राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर फ्रांस के लिए 4.7 अरब डॉलर की सरकारी सहायता मंजूर की है। कोविड-19 महामारी के आर्थिक प्रभाव से एयर फ्रांस काफी समय से संघर्ष कर रही है। फ्रांस सरकार ने यूरोपीय संघ के फैसले को ‘अच्छी खबर’ बताया है।

एयर फ्रांस ने इस मदद के एवज में प्रतिद्वंद्वी एयरलाइंस को पेरिस के व्यस्त ओर्ली हवाईअड्डे पर स्लॉट उपलब्ध कराने का वादा किया है।

पिछले साल एयर फ्रांस को फ्रांस से तीन अरब यूरो का प्रत्यक्ष कर्ज मिला था। चार अरब यूरो के पुन:पूंजीकरण के तहत इसे बांड में बदला जाएगा।

इसके बदले में सरकार ने मुनाफे के साथ अधिक पर्यावरणनुकूल और कम प्रदूषण की नीतियां तय की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: European Union approves $ 4.7 billion in aid for Air France

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे