लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय सांसदों ने ईयू और ब्रिटेन के बीच ब्रेक्जिट के बाद की व्यापार व्यवस्था को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 28, 2021 18:48 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 28 अप्रैल (एपी) यूरोपीय सांसदों ने यूरोपीय संघ (ईयू) और ब्रिटेन के बीच ब्रेक्जिट के बाद की व्यापार व्यवस्थाओं का पक्का अनुमोदन कर दिया है। इस मसौदे को ब्रिटेन की संसद की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है।

इसके साथ ही यूरोपीय संघ के नेताओं, उनके ब्रिटिश समकक्षों और यूरोपीय व्यवसायियों ने बुधवार को उम्मीद जताई कि ब्रेक्जिट के बाद व्यापार समझौते को अंतिम मंजूरी मिलने से सहयोग के एक नया और सकारात्मक युग की शुरुआत होगी, हालांकि दोनों साझेदारों के बीच कई मतभेद वाले मुद्दे अभी बचे हुए हैं।

समझौते को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अंतिम रूप दिया गया था, और इसे ब्रिटेन की संसद द्वारा पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है और इसे यूरोपीय संसद की मंजूरी मिलनी बाकी थी।

यह सहमति ब्रिटेन के ईयू को छोड़ने का फैसला करने के पांच साल बाद बनी है।

यूरोपीय संसद में सांसदों ने ब्रिटेन सरकार और यूरोपीय संघ के बीच हुए समझौते के पक्ष में मतदान किया। मतदान मंगलवार को हुआ था, लेकिन परिणाम की घोषणा बुधवार सुबह की गई। ब्रिटेन इस संघ में 1973 में शामिल हुआ था।

यूरोपीय सांसदों ने बड़े पैमाने पर इस समझौते का समर्थन किया ताकि टैरिफ और कोटा के बिना दोनों पक्षों के बीच मुक्त व्यापार जारी रहे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘इस मतदान के साथ एक लंबी यात्रा की शुरुआत हुई है, जो यूरोपीय संघ के साथ हमारे नए संबंधों को स्थिरता देगी। ’’

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेय लाएन ने कहा कि ‘‘समझौते का ईमानदारी से कार्यान्वयन जरूरी है’’, जबकि यूरोपीय संघ परिषद के प्रमुख चार्ल्स मिशेल इस ‘‘नए युग की शुरुआत का स्वागत किया।’’

ब्रिटने और यूरोपीय संघ की विधायिकायों की मंजूरी मिलने के बाद इसके मार्ग की बाधा हट गयी है। दोनों पक्षों के बीच नयी व्यापार व्यवस्था पर मंगलवार को मतदान हुआ । इसके पक्ष में 660 वोट मिले। पांच ने इसका विरोध किया। 32 सदस्यों ने वोट में भाग नहीं लिया।

ब्रिटेन ने 1973 यूरोपीय संघ से जुड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?