लाइव न्यूज़ :

यूरोप ने कोरोना वायरस प्रभावित अर्थव्यवथा को उबारने को मदद तेज की

By भाषा | Updated: March 11, 2021 22:51 IST

Open in App

फ्रेंकफर्ट, 11 मार्च (एपी) यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने कहा कि वह अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिये बॉंड खरीद के जरिये प्रोत्साहन कार्यक्रम को बढ़ायेगा। सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिये कम राहत खर्च किये जाने और टीका लगाने की धीमी चाल से अर्थव्यवस्था में सुधार की गति अमेरिका के मुकाबले एक साल पीछे रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

केन्द्रीय बैंक यूरोप के 19 देशों के लिये काम करता है जिनमें यूरो को मुद्रा के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगली तिमाही में बॉंड की यह खरीद वर्ष के पहले महीने के मुकाबले कुछ तेज गति से की जायेगी। केन्द्रीय बैंक की यह पहल कर्ज लागत में समय से पहले होने वाली वृद्धि को रोकना है क्योंकि अभी यहां लॉकडाउन जैसे कोरोना वायरस पर काबू पाने के उपाय जारी हैं।

यूरो क्षेत्र में दीर्घकालिक सरकारी बॉंड पर प्राप्ति वर्ष की शुरुआत के बाद से 0.3 प्रतिशत बढ़ गई। यह काफी नहीं है और दरें निचले स्तर पर बनी हुई हैं। हालांकि यह यूरोक्षेत्र के लिये ऊंची दरों के साथ रहने के बारे में कहना जल्दबाजी होगी। ऐसा आमतौर से आर्थिक वृद्धि और मुद्रासफीति के बढ़ने पर होता है।

यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बाजार उधारी की दरों में होने वाली वृद्धि को यदि बिना जांच परख के छोड़ दिया तो यह अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में वित्तीय स्थितियों में समय से पहले ही सख्ती को दावत दे सकती है।

यूरोप में दीर्घकालिक कर्ज की दरों में हुई वृद्धि को अमेरिका में आई ऐसी वृद्धि के कारण माना जा रहा है। अमेरिका में आर्थिक सुधार की गति तेज रहने का अनुमान लगाया जा रहा है जबकि यूरोक्षेत्र में काफी गहरी मंदी चल रही है। यहां 2020 के अंतिम तीन माह में उत्पादन में 0.6 प्रतिशत की गिरावट रही है और इस साल के पहले तीन माह में भी इसमें गिरावट का अनुमान है।

पिछले साल के दौरान दुनिया में चीन एक मात्र अर्थव्यवसथा रही है जिसमें वृद्धि दर्ज की गई और अमेरिका में ऐसा अनुमान है कि इस साल के मध्य तक यह महामारी पूर्व की स्थिति में पहुंच जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत