लाइव न्यूज़ :

ट्रेड यूनियनों का किसानों के 'भारत बंद' को नैतिक समर्थन

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने मंगलवार को किसान संगठनों के 'भारत बंद' के आह्वान को अपना नैतिक समर्थन दिया है।

ये यूनियनें हड़ताल पर नहीं जायेंगी और काम से दूर नहीं रहेंगी लेकिन किसानों के आंदोलन का समर्थन करेंगी।

वे ड्यूटी पर रहते हुए, काम के दौरान ‘काला बिल्ला’ लगायेंगे, काम के घंटों के बाद या उसके पहले अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा अपने काम के समय के पहले या बाद में रैलियां निकालेंगे।

यूनियनें हाल ही में पारित श्रम संहिता के साथ-साथ अन्य कानूनों के अलावा कृषि कानूनों के खिलाफ 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल पर गये थे।

हिंद मजदूर सभा के महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू ने पीटीआई- भाषा से कहा कि संयुक्त मंच किसानों के आंदोलन को नैतिक समर्थन देगा, लेकिन हड़ताल पर नहीं जाएगा क्योंकि इसके लिए एक नोटिस दिया जाना आवश्यक होता है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के सदस्य काला बिल्ला लगायेंगे, शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे और अपने काम के बाद या उससे पहले रैलियां करेंगे। इसलिए, काम प्रभावित नहीं होगा।

दस केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों में- इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक), हिंद मजदूर सभा (एचएमएस), सेन्टर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी), ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी), सेल्फ-एम्प्लॉइड वुमेन्स एसोसिएशन (एसईडब्ल्यूए), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एक्टू), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (एलपीएफ) और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (यूटीयूसी) शामिल हैं।

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघों / एसोसिएशनों के संयुक्त मंच ने शनिवार को जारी एक संयुक्त बयान में इस बात को दोहराया कि किसानों के हितों के खिलाफ हाल में पारित किये गये कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग कर रहे किसानों के चल रहे एकजुट संघर्ष को उनका ‘तहे-दिल’ से समर्थन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?