लाइव न्यूज़ :

देश में 271 अरब डॉलर के लेनदेन 2023 तक नकद से हटकर डिजिटल पर स्थानांतरित होने का अनुमान

By भाषा | Updated: November 24, 2020 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर देश में 270.7 अरब डॉलर के करीब 66.6 अरब लेनदेन 2023 तक नकदी के बजाय कार्ड या डिजिटल माध्यम से होने का अनुमान है। एक्सेंचर की मंगलवार को जारी रपट के मुताबिक 2030 तक इसके बढ़कर 856.6 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है।

एक्सेंचर की ‘भुगतान आधुनिकीकरण में लंबी पारी’ रपट के अनुसार कोविड-19 महामारी के चलते डिजिटल भुगतान तेजी से बढ़ा है। यह बैंकों के लिए उनकी भुगतान प्रणाली के आधुनिकीकरण की जरूरत को भी बढ़ा रहा है।

इस रपट को तैयार करने के लिए बैंकों में 120 भुगतान कार्यकारियों के बीच सर्वेक्षण किया गया। बैंकों ने गैर-बैंकिंग डिजिटल भुगतान सेवाप्रदाताओं से प्रतिस्पर्धा करने और नए दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए अपनी भुगतान प्रणाली पर कई वर्ष के लिए निवेश किया है।

यह सर्वेक्षण इस साल जुलाई-अगस्त के बीच किया गया। इसमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, भारत, नॉर्वे, सिंगापुर, थाइलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका के बाजारों को शामिल किया गया।

रपट में 2023 तक विश्व स्तर पर 7,000 अरब डॉलर के करीब 420 अरब लेनदेन नकद से कार्ड या डिजिटल पर स्थानांतरित होने का अनुमान जताया गया है। इसके 2030 तक बढ़कर 48,000 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?