लाइव न्यूज़ :

एस्सेल समूह ने एनआईआईएफ को दो टोलवे बेचे

By भाषा | Updated: November 2, 2020 15:07 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर राष्ट्रीय निवेश एवं बुनियादी संरचना कोष (एनआईआईएफ) ने सोमवार को कहा कि उसने एस्सेल समूह से देवनहल्ली और दिचपल्ली टोलवे की खरीद की है। इन सौदों की मदद से एनआईआईएफ का सड़क एवं राजमार्ग क्षेत्र में प्रवेश हो गया है।

हालांकि, एनआईआईएफ ने अभी सौदे के आकार की जानकारी नहीं दी है।

एक बयान में कहा गया कि यह अधिग्रहण एनआईआईएफ मास्टर फंड के माध्यम से किया गया। इन परियोजनाओं का प्रबंधन अथांग इंफ्रास्ट्रक्चर करेगी।

सुभाष चंद्रा की कर्ज में फंसी कंपनी एस्सेल समूह ये दो संपत्तियां 1,500-1,800 करोड़ रुपये में बेचने के लिये एनआईआईएफ के साथ पिछले साल से बातचीत कर रही थी।

एस्सेल देवनहल्ली टोलवे कर्नाटक में 22 किलोमीटर की एक रणनीतिक टोल रोड है, जो बेंगलुरु शहर और हवाई अड्डे को जोड़ती है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 44 (पूर्ववर्ती एनएच 7) का एक हिस्सा है। यह छह साल से अधिक समय से परिचालन में है।

एस्सेल दिचपल्ली टोलवे तेलंगाना में 60 किलोमीटर की चार-लेन की सड़क है। यह हैदराबाद और नागपुर को जोड़ती है तथा सात साल से अधिक समय से परिचालन में है।

एनआईआईएफ मास्टर फंड ने बंदरगाहों और लॉजिस्टिक्स, नवीनीकरण तथा ऊर्जा स्मार्ट मीटर क्षेत्रों में भी कदम डाला है।

एनआईआईएफ के प्रबंध साझेदार विनोद गिरी ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र में कोष का पहला निवेश है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत