लाइव न्यूज़ :

एस्सार पावर मध्य प्रदेश में 300 करोड़ रुपये के निवेश से लगाएगी सौर ऊर्जा संयंत्र

By भाषा | Updated: February 24, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी रूइया परिवार की कंपनी एस्सार पावर लि. नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रही है। कंपनी मध्य प्रदेश के दतिया जिले में 300 करोड़ रुपये के निवेश से 90 मेगावाट क्षमता का सौर संयंत्र लगाएगी।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कुश सिंह ने बुधवार को यह कहा। उन्होंने कहा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में प्रवेश बिजली क्षेत्र में पुनर्संतुलन बनाने के रणनीतिक निर्णय का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, ‘‘एस्सार ग्लोबल फंड (ईजीएफएल) की निवेश कंपनी एस्सार पावर लि. के निदेशक मंडल ने मध्य प्रदेश में 300 करोड़ रुपये के निवेश से 90 मेगावाट क्षमता के सौर संयंत्र लगाने को मंजूरी दे दी है। यह कंपनी की नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में दस्तक है।’’

यह घोषणा ऐसे समय की गयी है जब ईजीएफएल ब्रिटेन में हाइड्रोजन ऊर्जा और भारत में कोयला गैस में निवेश कर रही है।

सिंह ने कहा, ‘‘भारत सरकार नवीकरणीय ऊर्जा पर काफी जोर दे रही है और 2030 तक 4,50,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का महत्वकांक्षी लक्ष्य रखा है। हमारा कदम इसी के अनुरूप है।’’

प्रस्तावित बिजली संयंत्र सौर फोटोवोल्टिक परियोजना होगी। इसे मध्य प्रदेश में दतिया जिले के भांडेर में 105 हैक्टेयर क्षेत्र में लगाया जाएगा। इसमें 33.7 मेगावाट और 56.17 मेगावाट के दो संयंत्र लगाये जाएंगे।

परियोजना के जून 2022 तक पूरा होने का अनुमान है।

एस्सार पावर की फिलहाल परिचालन क्षमता 3,185 मेगावाट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या