लाइव न्यूज़ :

दो वर्षों में ईएसजी फंड की परिसंपत्तियां 4.7 गुना बढ़ीं: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 19, 2021 15:50 IST

Open in App

मुंबई, 19 दिसंबर कोविड-19 महामारी के चलते ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासन) केंद्रित म्युचुअल फंडों की प्रबंधन के अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) नवंबर 2019 और नवंबर 2021 के बीच 4.7 गुना बढ़कर 12,320 करोड़ रुपये से अधिक हो गई।

दस म्युचुअल फंडों पर आधारित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एयूएम का आंकड़ा तेजी से बढ़ने वाला है क्योंकि इस तरह की कई और योजनाएं शुरू की जा रही हैं।

हालांकि एयूएम का यह आंकड़ा नवंबर 2021 के अंत तक 38.45 लाख करोड़ रुपये से अधिक के म्युचुअल फंड उद्योग का केवल 0.3 प्रतिशत ही है। वर्ष 2020 के अंत तक 35,400 अरब अमेरिकी डॉलर के वैश्विक फंड पूल में यह हिस्सेदारी नगण्य है।

ईएसजी केंद्रित म्युचुअल फंडों के लिहाज से कनाडा शीर्ष पर है। उसके बाद यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान का स्थान है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की एक संवहनीय रिपोर्ट में कहा गया कि जापान को छोड़कर एशिया की वैश्विक ईएसजी केंद्रित संपत्ति पूल में एक फीसदी से भी कम हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख