एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर की बिक्री दिसंबर में 88 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: January 1, 2021 11:15 IST2021-01-01T11:15:22+5:302021-01-01T11:15:22+5:30

Escorts tractor sales up 88 percent in December | एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर की बिक्री दिसंबर में 88 प्रतिशत बढ़ी

एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर की बिक्री दिसंबर में 88 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली, एक जनवरी कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी ने शुक्रवार को कहा कि दिसंबर 2020 में उसकी ट्रैक्टर बिक्री 88 प्रतिशत बढ़कर 7,733 इकाई हो गई।

कंपनी ने दिसंबर 2019 में ट्रैक्टर की 4,114 इकाई बेची थीं।

एस्कॉर्ट्स ने शेयर बाजार को बताया पिछले महीने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 90 प्रतिशत बढ़कर 7,230 इकाई हो गई, जो दिसंबर 2019 में 3,806 इकाई थी।

कंपनी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद यह पहला महीना है, जहां कंपनी ग्राहकों की मांग के अनुसार आपूर्ति कर सकती है। इससे पहले कुछ ग्राहकों को अपना पसंदीदा ट्रैक्टर ब्रांड को पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

कंपनी ने बताया कि दिसंबर 2020 में उनसे 503 ट्रैक्टर का निर्यात किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Escorts tractor sales up 88 percent in December

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे