लाइव न्यूज़ :

एस्काट्र्स ट्रैक्टर की बिक्री फरवरी में 30.6 प्रतिशत बढ़कर 11,230 इकाई रही

By भाषा | Updated: March 1, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्काट्र्स एग्री मशीनरी ने सोमवार को कहा कि फरवरी माह में उसकी ट्रैक्टर बिक्री 30.6 प्रतिशत बढ़कर 11,230 इकाई रही।

कंपनी ने इससे पहले फरवरी 2020 में 8,601 इकाई की बिक्री की।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा की फरवरी 2021 में घरेलू बाजार में ट्रैक्टर बिक्री 10,690 इकाई रही। एक साल पहले फरवरी में कंपनी ने घरेलू बाजार में 8,049 ट्रैक्टर बेचे थे। यह वृद्धि 32.8 प्रतिशत की रही।

एस्काट्र्स एग्री मशीनरी ने कहा वृहद आर्थिक क्षेत्र में सकारात्मक संकेत मिलने और ग्रामीण क्षेत्र में नकदी प्रवाह मजबूत होने से आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग लगातार जारी रहने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा है कि आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी हुई है लेकिन बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता बनी हुई है।

फरवरी में कंपनी ने 540 ट्रैक्टर का निर्यात किया जबकि एक साल पहले उसने 552 इकाई निर्यात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार