लाइव न्यूज़ :

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 2018-19 में 35 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: April 8, 2019 20:41 IST

Open in App

निवेशकों ने पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में 1.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश इक्विटी म्यूचुअल फंड (एमएफ) वाली योजनाओं में किया। यह 2017-18 में 1.71 लाख करोड़ रुपये के दौरान हुए निवेश के मुकाबले 35 प्रतिशत कम है। म्यूचुअल फंड उद्योग के संगठन के आंकड़े से यह पता चलता है।

एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़े के अनुसार हालांकि यह लगातार पांचवां साल है जब शुद्ध रूप से इक्विटी म्यूचुअल फंड में प्रवाह हुआ है। एएमएफआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन एस वेंकटेश ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में बाजार में तेजी थी लेकिन 2018-19 में विभिन्न कारणों से बाजार में काफी उतार-चढ़ाव था। इसमें पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार लघु एवं मझोली कंपनियों के शेयरों में भी तीव्र सुधार देखा गया। बाजार में उतार-चढ़ाव तथा सुधार से 2018-19 में शेयर इक्विटी में शुद्ध प्रवाह घटा है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसके बावजूद म्यूचुअल फंड उद्योग द्वारा इक्विटी शेयर में 1.11 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह उल्लेखनीय है। यह विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश से ज्यादा है।’’

आंकड़ों के अनुसार इक्विटी से जुड़ी बचत योजना (ईएलएसएस) समेत इक्विटी फंड में शुद्ध प्रवाह पिछले वित्त वर्ष में 1,11,423 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 1,71,069 करोड़ रुपये था। 

टॅग्स :म्यूचुअल फंडइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?