लाइव न्यूज़ :

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर सूचीबद्ध होने के दिन लगभग एक प्रतिशत गिरकर बंद

By भाषा | Updated: November 2, 2020 20:39 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) का शेयर सोमवार को शेयर बाजारों में अपने निर्गम मूल्य 33 रुपये पर छह प्रतिशत गिरकर सूचीबद्ध हुआ और अंत में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई में बैंक का शेयर निर्गम मूल्य पर छह प्रतिशत की गिरावट के साथ 31 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 33.04 रुपये के उच्च स्तर और 30.10 रुपये के निचले स्तर तक गया। अंत में 0.75 प्रतिशत टूटकर 32.75 रुपये पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में यह 5.75 प्रतिशत के नुकसान के साथ 31.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर बैंक का शेयर 0.60 प्रतिशत गिरकर 32.80 पर बंद हुआ।

पिछले महीने इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के 517 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 1.95 गुना अभिदान मिला था। बैंक के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 32-33 रुपये प्रति शेयर था।

बीएसई में बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,727.77 करोड़ रुपये रहा।

बीएसई पर बैंक के 37.21 लाख और एनएसई पर दो करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ।

शेयरों के सूचीबद्ध होने पर मुंबई में एक समारोह बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. एन. वासुदेवन ने कहा, ‘‘ पिछले चार साल बैंक के लिए एक अच्छी यात्रा रहे हैं। हमारा मानना है कि हमने ऐसा मंच बनाया है जो एक बैंक के तौर पर मजबूत, सतत और स्थिर वृद्धि कर सकता है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार