लाइव न्यूज़ :

इक्विटास ने चोलामंडलम के साथ उतारी महिलाओं के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी

By भाषा | Updated: December 13, 2021 15:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) ने महिलाओं के लिए एक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लाने के लिए चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है।

इक्विटास एफएसबी ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘चोला सर्व शक्ति’ नाम की यह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी भारतीय महिलाओं को अच्छी सेहत एवं वित्त के मामले में सशक्त करने के लिए पेश की गई है।

बैंक के मुताबिक, महिलाएं गर्भावस्था और संतानोत्पत्ति से जुड़ी समस्याओं के अलावा हृदयरोग एवं कैंसर जैसी बीमारियों की चपेट में ज्यादा आती हैं। लेकिन एक सर्वे से पता चलता है कि 1,009 महिलाओं में से सिर्फ 39 प्रतिशत के ही पास स्वास्थ्य बीमा कवर है। यह पॉलिसी महिलाओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उतारी गई है।

इक्विटास एसएफबी के वरिष्ठ अध्यक्ष एवं कंट्री प्रमुख मुरली वैद्यनाथन ने कहा, ‘‘इस पॉलिसी का मकसद महिलाओें को एक स्वतंत्र एवं समग्र बीमा पॉलिसी मुहैया कराना है ताकि वे स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी अनिश्चितताओं को लेकर निश्चिंत रह सकें।’’

वहीं चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक वी सूर्यनारायणन ने कहा कि इस स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को महिलाओं की स्वास्थ्य जरूरतों के बारे में गहन अध्ययन के बाद अंतिम रूप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार