EPFO 2021-22: ईपीएफ पर 2021-22 का ब्याज अभी तक नहीं, ईपीएफओ न्यासियों ने कहा-चिंताजनक बात, जानें क्या है ब्याज दर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 20, 2023 07:57 PM2023-02-20T19:57:35+5:302023-02-20T19:58:32+5:30

EPFO 2021-22: केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई वाले ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने मार्च, 2022 में 2021-22 के लिए 8.1 प्रतिशत के ब्याज को मंजूरी दी थी। यह पिछले चार दशकों की सबसे निचली दर है।

EPFO Interest EPF 2021-22 not yet EPFO ​​trustees said worrying thing 8-1 percent interest approved lowest rate last four decades | EPFO 2021-22: ईपीएफ पर 2021-22 का ब्याज अभी तक नहीं, ईपीएफओ न्यासियों ने कहा-चिंताजनक बात, जानें क्या है ब्याज दर

केंद्रीय न्यासी बोर्ड ईपीएफओ का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है।

Highlightsन्यासियों या ट्रस्टियों में कर्मचारियों के साथ नियोक्ताओं के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। केंद्रीय न्यासी बोर्ड ईपीएफओ का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है। मुद्दे को सीबीटी की अगली बैठक में उठाएंगे।

EPFO 2021-22: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के न्यासियों ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का ब्याज कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में अभी तक नहीं डालने पर चिंता जताई है। हालांकि, संबंधित वित्त वर्ष के लिए ब्याज को पिछले साल जून में अनुमोदित कर दिया गया था।

न्यासियों या ट्रस्टियों में कर्मचारियों के साथ नियोक्ताओं के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई वाले ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने मार्च, 2022 में 2021-22 के लिए 8.1 प्रतिशत के ब्याज को मंजूरी दी थी। यह पिछले चार दशकों की सबसे निचली दर है।

केंद्रीय न्यासी बोर्ड ईपीएफओ का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है। हिंद मजदूर सभा के महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा, ‘‘करीब 10 दिन पहले मैंने ईपीएफओ अधिकारियों के साथ यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि सिस्टम (सॉफ्टवेयर) के साथ कोई मुद्दा है जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।’’ सिद्धू ईपीएफओ के ट्रस्टी भी हैं।

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) का प्रतिनिधित्व करने वाले ईपीएफओ के एक अन्य ट्रस्टी पद्मनाभन ने कहा कि इसको लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को सीबीटी की अगली बैठक में उठाएंगे। नियोक्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले एक अन्य ट्रस्टी के ई रघुनाथन ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इसे ईपीएफओ अधिकारियों के समक्ष उठाया है। 

Web Title: EPFO Interest EPF 2021-22 not yet EPFO ​​trustees said worrying thing 8-1 percent interest approved lowest rate last four decades

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे