लाइव न्यूज़ :

ईपीसीएच का निर्यात प्रोत्साहन योजना के तहत कर वापसी दर पर फिर से विचार का आग्रह

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने सोमवार को सरकार से निर्यातित वस्तुओं पर शुल्क और कर छूट की योजना (आरओडीटीईपी) के तहत कर वापसी दर पर पुनर्विचार का आग्रह किया। फिलहाल विभिन्न उत्पादों के लिये यह छूट केवल 0.7 प्रतिशत है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक में ईपीसीएच के चेयरमैन राजकुमार मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने अन्य मामलों के साथ इस मुद्दे को उठाया है।

बैठक में हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए आवश्यक अलंकरण,सजावटी समान और उपकरणों के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति फिर से दिये जाने की मांग भी रखी गयी। साथ ही निर्यातित वस्तुओं पर शुल्क और करों में छूट योजना के तहत कर वापसी की दर पर पुनर्विचार का आग्रह किया गया।

उन्होंने कहा कि विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों के लिये हाल में घोषित आरओडीटीईपी दरें औसतन करीब 0.7 प्रतिशत है। मल्होत्रा ने उम्मीद जतायी कि आज की बैठक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के हल में मददगार होगी।

उन्होंने कहा कि शुल्क मुक्त आयात के प्रावधान से हस्तशिल्प निर्यातकों को प्रकाश से जुड़े उत्पाद, लैंप, फैशन आभूषण और लकड़ी के हस्तशिल्प जैसे सामानों को अलंकृत करने के लिए वस्तुओं का आयात करने में मदद मिली है।

वित्त वर्ष 2020-21 में देश का हस्तशिल्प निर्यात 25,679.98 करोड़ रुपये (3.5 अरब डॉलर) रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?