लाइव न्यूज़ :

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए प्रोत्साहनों का लाभ उठाएं उद्यमी: सरकार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को उद्योग जगत से उत्पादन से सम्बद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना सहित सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर निवेश में विस्तार की अपील की।

उद्योग निकाय, भरतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित उत्तरी क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण शिखर सम्मेलन में तोमर के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "सरकार खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने देश की खाद्य और बागवानी क्षमता का दोहन करने के लिए कई पहल की हैं।"

उन्होंने कहा कि सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए पीएलआई योजना शुरू की है, जिसके तहत 11,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

असंगठित क्षेत्र के सूक्ष्म उद्यमों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक अन्य योजना 'प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों (पीएमएफएमई) शुरू की गयी है।

उन्होंने कहा कि यह योजना कृषि-खाद्य प्रसंस्करण में लगे सहायक समूहों जैसे किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और उत्पादक सहकारी समितियों पर केंद्रित है।

मंत्री ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) को देश में उपलब्ध खाद्यान्न और बागवानी संसाधनों पर उनके प्रसंस्करण स्तर के साथ एक तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए भी कहा ताकि अंतराल भरने की क रणनीति तैयार की जा सके।

इस अवसर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मनोज जोशी ने प्रसंस्कृत खाद्य के फोर्टिफिकेशन और बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताओं को पूरा करने के क्षेत्र में सरकार और उद्योग जगत के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम