लाइव न्यूज़ :

एनेरॉक रियल्टी स्टार्टअप कंपनियों के अधिग्रहण को जुटाएगी 750 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 15, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर प्रॉपर्टी सलाहकार फर्म एनेरॉक करीब 10 करोड़ डॉलर या 750 करोड़ रुपये की इक्विटी जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल संपत्ति प्रौद्योगिकी क्षेत्र की स्टार्टअप इकाइयों के अधिग्रहण और अपने कारोबार के विस्तार पर करेगी।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनेरॉक का बीते वित्त वर्ष 2020-21 में राजस्व 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 305 करोड़ रुपये रहा था।

एनेरॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम इक्विटी के रूप में 10 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी कर रहे हैं। संपत्ति प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों के अधिग्रहण को लेकर बाजार में काफी संभावनाएं हैं। हम इनमें से कुछ कंपनियों का अधिग्रहण करना चाहते हैं।’’

कंपनी का चालू वित्त वर्ष में 400- 450 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम