लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन निदेशालय ने ताजा मनी लांड्रिंग मामले में यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 27, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के सह-प्रवर्तक राणा कपूर को ताजा मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला महाराष्ट्र में पीएमसी बैंक में 4,300 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कपूर फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले साल मार्च में 63 वर्षीय कपूर को वित्तीय अनियमितताएं और यस बैंक द्वारा कई बड़े कर्जदारों को दिये गये कर्ज के बदले उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को मिले रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें दूसरे मनी लांड्रिंग मामले में 30 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

ताजा मामला पीएमसी बैंक में कथित कर्ज धोखाधड़ी से जुड़ा है। ईडी ने पिछले सप्ताह मुंबई और पालघर जिले में वसई-विरार इलाकों में वीवा ग्रुप के परिसरों पर छापे मारे। यह समूह महाराष्ट्र के विधायक और बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) दल के प्रमुख हितेन्द्र ठाकुर द्वारा प्रवर्तित है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब और महाराष्ट्र को-अपरेटिव (पीएमसी) बैंक में कथित कर्ज धोखाधड़ी जांच मामले में अक्टूबर, 2019 में मनी लांड्रिंग का आपराधिक मामला दर्ज किया था। यह मामला हउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्टक्चर लि. (एचडीआईएल), उसके प्रवर्तकों राकेश कुमार वधावन, उनके बेटे सारंग वधावन, बैंक के पूर्व चेयरमैन वारयाम सिंह और पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस के खिलाफ दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस