लाइव न्यूज़ :

भूमि सुधार, अधिग्रहण पर चर्चा के लिये अधिकार प्राप्त समिति गठित की जाए: संसदीय समिति

By भाषा | Updated: February 10, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी संसद की एक समिति ने जमीन अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श कर भूमि सुधार पर आमसहमति बनाने के लिये राज्य एवं केंद्रीय मंत्रियों की एक अधिकार प्राप्त समिति गठित करने की सिफारिश की है।

विभाग संबंधित वाणिज्य पर संसद की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जमीन मुद्दे का दीर्घकालीन समाधान निकालने के लिये इस पर नियोजित तरीके से काम करने की जरूरत है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इसीलिए समिति यह सिफारिश करती है कि केंद्र राज्यों और केंद्र के संबंधित विभागों के मंत्रियों को लेकर एक अधिकार प्राप्त समिति बनाये। समिति जमीन अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगी और उद्योग तथा संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श कर भूमि सुधार पर आमसहमति बनाएगी।’’

अधिकार प्राप्त समिति को भूमि अधिग्रहण नीतियों से जुड़े मुद्दों, भूमि रिकार्ड का डिजिटलीकरण और पंजीकरण तथा भूमि उपयोग में बदलाव जैसे प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सरलीकरण पर काम करना चाहिए।

समिति के अनुसार, ‘‘इसके साथ संबंधित पक्षों के साथ भूमि बैंक की संभावना पर चर्चा की जा सकती है। इससे जमीन विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिये जमीन पहले से उपलब्ध हो सकेगी।’’

समिति ने इस्पात क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये आसियान, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौते पर पारस्परिकता के आधार पर फिर से बातचीत का भी सुझाव दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या