लाइव न्यूज़ :

अप्रैल-जून में नौ क्षेत्रों में रोजगार 3.08 करोड़ के पार: श्रम सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर एक सर्वेक्षण के मुताबिक निर्माण, विनिर्माण और आईटी/बीपीओ सहित नौ चुनिंदा क्षेत्रों में 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 3.08 करोड़ रोजगार के मौके रहे, जो 2013-14 की आर्थिक गणना में पाए गए 2.37 करोड़ मौकों के मुकाबले 29 प्रतिशत बढ़ोतरी को दर्शाता है।

श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को श्रम ब्यूरो द्वारा अखिल भारतीय त्रैमासिक प्रतिष्ठान आधारित रोजगार सर्वेक्षण (एक्यूईईएस) के तहत तैयार तिमाही रोजगार सर्वेक्षण (क्यूईएस) भाग (अप्रैल से जून 2021) की रिपोर्ट को जारी किया।

यादव ने नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि क्यूईएस के पहले दौर में नौ चयनित क्षेत्रों में कुल रोजगार 3.08 करोड़ है, जो छठी आर्थिक गणना के 2.37 करोड़ के मुकाबले 29 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

श्रम ब्यूरो द्वारा एक्यूईईएस का आयोजन नौ चयनित क्षेत्रों के संगठित और असंगठित, दोनों क्षेत्रों में रोजगार की स्थिति के बारे में पता करने के लिए किया गया।

ये क्षेत्र गैर-कृषि प्रतिष्ठानों में अधिकांश रोजगार देते हैं। इन क्षेत्रों में विनिर्माण, निर्माण, व्यापार, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रेस्तरां, आईटी / बीपीओ और वित्तीय सेवाएं शामिल हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘चयनित नौ क्षेत्रों के अनुमानित कुल रोजगार में विनिर्माण क्षेत्र में लगभग 41 प्रतिशत, उसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में 22 प्रतिशत और स्वास्थ्य में आठ प्रतिशत का योगदान है। व्यापार के साथ ही आईटी/ बीपीओ प्रत्येक ने श्रमिकों की कुल अनुमानित संख्या का सात प्रतिशत अपने यहां नियोजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?