कर्मचारी राज्‍य बीमा निगमः ईएसआई योजना से मई में 20.23 लाख नए कर्मचारी जोड़े,  युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरियां मिलीं!, जानें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2023 19:01 IST2023-07-18T19:00:17+5:302023-07-18T19:01:46+5:30

Employees State Insurance Corporation: मई में लगभग 24,886 नये संस्थानों को पंजीकृत किया गया और उन्हें ईएसआईसी के सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया।

Employees State Insurance Corporation 20-23 lakh new employees added in May from ESI scheme youth got jobs in large numbers know figures | कर्मचारी राज्‍य बीमा निगमः ईएसआई योजना से मई में 20.23 लाख नए कर्मचारी जोड़े,  युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरियां मिलीं!, जानें आंकड़े

file photo

Highlights कुल 20.23 लाख कर्मचारियों में 25 साल तक के 9.40 लाख कर्मचारी है। आंकड़ा ईएसआीसी से जुड़ने वाले कुल कर्मचारियों का 47 प्रतिशत हैं।मई 2023 में 3.96 लाख महिला सदस्य भी शामिल हुई।

नई दिल्लीः संगठित क्षेत्र में नई नौकरियां बढ़ी हैं। कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम (ईएसआईसी) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मई, 2023 में 20.23 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। मई में लगभग 24,886 नये संस्थानों को पंजीकृत किया गया और उन्हें ईएसआईसी के सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया।

वित्त मंत्रालय के बयान के मुताबिक समीक्षाधीन माह में युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरियां मिलीं, क्योंकि कुल 20.23 लाख कर्मचारियों में 25 साल तक के 9.40 लाख कर्मचारी है। यह आंकड़ा ईएसआीसी से जुड़ने वाले कुल कर्मचारियों का 47 प्रतिशत हैं।

मई 2023 में 3.96 लाख महिला सदस्य भी शामिल हुई। इसके अलावा कुल 71 ट्रांसजेंडर कर्मचारी ईएसआई योजना के तहत पंजीकृत हुए। बयान में कहा गया कि पेरोल संबंधी ये आंकड़े अस्थायी है, क्योंकि आंकड़े एकत्रित करना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।

Web Title: Employees State Insurance Corporation 20-23 lakh new employees added in May from ESI scheme youth got jobs in large numbers know figures

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे