लाइव न्यूज़ :

त्रिवेन्द्रम हवाईअड्डे का अदाणी द्वारा अधिग्रहण किये जाने पर कर्मचारियों ने किया विरोध

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:53 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 जनवरी तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का अदाणी समूह द्वारा अधिग्रहण किये जाने के विरोध में हवाईअड्डे के कर्मचारियों ने मंगलवार को निदेशक के कार्यालय के समक्ष नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

अदाणी समूह ने मंगलवार को दिल्ली में जैसे ही तिरुवनंतपुरम, गुवाहटी, जयपुर हवाईअड्डों के प्रबंधन, परिचालन और विकास कार्यों के लिये भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये उसके कुछ ही घंटे बाद यह विरोध प्रदर्शन किया गया।

कर्मचारियों का कहना था कि उनकी विशेष अनुमति याचिका उच्चतम न्यायालय में लंबित है। इस लिये वह यह जानना चाहते हैं कि एएआई द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर करने में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई।

कर्मचारियों का कहना था कि सरकार ने हवाईअड्डे को अदाणी के हवाले कर दिया है, अब कर्मचारियों का क्या होगा। एएआई ने जिन कर्मचारियों को नियुक्त किया है क्या वे भी अब अदाणी के तहत काम करेंगे, यदि वह ऐसा करने से इनकार कर देंगे तो क्या होगा।

एएआई के लिये दिल्ली और मुंबई हवाईअड्डे आय के प्रमुख स्रोत हैं।

बहरहाल, केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय