लाइव न्यूज़ :

मप्र में बिजली वितरण कंपनियों के कर्मचारियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरु किया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 14:27 IST

Open in App

जबलपुर, एक नवंबर बिजली वितरण क्षेत्र की सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और दीपावली से पहले बोनस भुगतान सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से प्रदेश में कार्य का बहिष्कार किया।

मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स (एमपीयूएफपीईई) ने पिछले सप्ताह विरोध का आह्वान किया था।

एमपीयूएफपीईई के समन्वयक अभियंता वी के एस परिहार ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘सरकारी बिजली कंपनियों के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने अपनी पांच सूत्रीय मांग के लिए अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरु किया है। इन मांगों में बकाया महंगाई भत्ते का 50 प्रतिशत भुगतान, वेतन वृद्धि तथा दीपावली से पहले बोनस भुगतान की मांग शामिल है।’’

उन्होंने कहा कि एमपीयूएफपीईई पहले ही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव के साथ बैठकों में अपनी मांग रख चुका है। इन बैठकों में भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि एमपीयूएफपीईई शासकीय बिजली कंपनियों के इंजीनियरों और कर्मचारियों के 11 संघों का एक संयुक्त मंच है।

परिहार ने कहा कि हमारी अन्य मांगों में संविदा इंजीनियरों और कर्मचारियों को भत्ता तथा आउटसोर्स आधार पर लगे कर्मचारियों को दीपावली के पहले अक्टूबर महीने के वेतन के साथ बोनस का भुगतान तथा वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?