लाइव न्यूज़ :

उद्योग मंथन में गुणवत्ता, उत्पादकता पर होगा जोर: वाणिज्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: February 3, 2021 11:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह उद्योग मंथन का आयोजन कर रहा है, जिसके तहत फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित लगभग 45 क्षेत्रों के लिए वेब गोष्ठी की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस कवायद का मकसद विनिर्माण और सेवाओं के सभी प्रमुख क्षेत्रों में गुणवत्ता और उत्पादकता पर जोर देना है।

उद्योग मंथन की शुरुआत चार जनवरी को हुई थी।

बयान में कहा गया कि अगले कुछ सप्ताह के दौरान उद्योग मंथन में फार्मा, चिकित्सा उपकरण, क्लोज सर्किट कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा, जो आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

इसमें कहा गया है कि पिछले चार हफ्तों के दौरान, खिलौने, चमड़ा, फर्नीचर और ड्रोन सहित विभिन्न क्षेत्रों पर 18 वेब गोष्ठी आयोजित की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?