लाइव न्यूज़ :

राजकोषीय मजबूती के साथ कोविड-प्रभावित क्षेत्रों को सहायता देने पर जोर: वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 21, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर सरकार ने राजकोषीय मजबूती को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को राहत और वित्तीय समर्थन उपलब्ध कराने को लेकर कई कदम उठाये हैं।

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि कर अनुपालन में सुधार से कर राजस्व में वृद्धि, संपत्तियों को बाजार पर चढ़ाकर संसाधन जुटाने, दक्षता में सुधार तथा सार्वजनिक व्यय को प्रभावी बनाने जैसे उपाय इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

बजट के संदर्भ में प्राप्तियों और व्यय को लेकर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही की समीक्षा पर जारी बयान के अनुसार सितंबर 2021 को समाप्त अवधि में सकल कर राजस्व 11,83,808 करोड़ रुपये रहा।

यह 2021-22 के बजटीय अनुमान 22,17,059 करोड़ रुपये का 53.4 प्रतिशत है। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान सकल कर राजस्व 7,20,896 करोड़ रुपये के मुकाबले 4,62,912 करोड़ रुपये यानी 64.21 प्रतिशत अधिक है।

बजट में 2021-22 में राजकोषीय घाटा 15,06,812 करोड़ रुपये अनुमानित है जो जीडीपी (2,22,87,379 करोड़ रुपये) का 6.8 प्रतिशत है।

इसमें कहा गया है कि राजकोषीय घाटा 2021-22 की पहली छमाही में 5,26,851 करोड़ रुपये रहा जो बजटीय अनुमान का करीब 35 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के अनुसार पहली छमाही में राजकोषीय घाट कम रहने के साथ कर संग्रह में वृद्धि का मतलब है कि अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे ही सही लेकिन पटरी पर लौट रही है।

विदेशी मुद्रा भंडार के संदर्भ रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 24 सितंबर, 2021 को बढ़कर 638.6 अरब डॉलर पहुंच गया जो मार्च, 2021 में 577 अरब डॉलर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?