लाइव न्यूज़ :

इमामी ने हेलियोस लाइफस्टाइल में हिस्सेदारी बढ़ाकर 45.96 प्रतिशत की

By भाषा | Updated: June 28, 2021 14:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून कोलकाता की एफएमसीजी कंपनी इमामी लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने हेलियोस लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 45.96 प्रतिशत कर दी है।

हालांकि, कंपनी ने लेनदेन के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इमामी के पास पहले हेलियोस लाइफस्टाइल में 33.09 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिसे उसने दिसंबर 2017 और फरवरी 2019 में शेयरों के अधिग्रहण के जरिये दो चरणों में हासिल किया था।

हेलियोस को उसके पुरुष सौंदर्य ब्रांड ‘द मैन कंपनी’ (टीएमसी) के लिए जाना जाता है।

इमामी लिमिटेड के निदेशक हर्ष वी अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह निवेश भविष्य की संभावना वाले पुरुष सौंदर्य ब्रांड और विशेष रूप से ऑनलाइन स्पेस तथा लाइफस्टाइल स्टोर्स में एक प्रीमियम ब्रांड बनाने के हमारे सफर को गति देगा।’’

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक हेलियोस का कारोबार वित्त वर्ष 2020-21 में 42.89 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख