लाइव न्यूज़ :

इमामी ने उत्पादों के दाम चार प्रतिशत बढ़ाये, खोज परियोजना भी शुरू

By भाषा | Updated: June 6, 2021 18:00 IST

Open in App

कोलकाता छह जून दैनिक उपयोग के समान बनाने वाली कंपनी इमामी लिमिटेड ने अपने उत्पादों के दाम मौजूदा वित्त वर्ष में चार प्रतिशत बढ़ा दिए है।

कंपनी ने यह निर्णय वर्तमान लागत को कम करने के लिये लिया है, ताकि उसे कुल 66-67 प्रतिशत लाभ को बनाए रखने में मदद मिल सके।

इमामी के निदेशक मोहन गोयनका ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में छूट के साथ कंपनी की लंबी समय से रुकी हुई अपनी ‘खोज’ परियोजना को शुरू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में पैठ बढ़ा है ताकि कारोबार में लाभ की गति बनी रहे। यह परियोजना पिछले वर्ष कोविड-19 के प्रभाव के कारण बाधित हो गई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने उत्पादों की कीमतों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे हम मौजूदा लागत का दबाव संभाल सकेंगे। हम आगे नयी स्थिति के अनुसार निर्णय लेंगे।’’

उन्होंने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी कर लेने के बाद हमें फिलहाल अपने सकल लाभ और परिचालन लाभ पर कोई दबाव नहीं दिख रहा है। कंपनी ने दर्द निवारक और गर्मियों में इस्तेमाल किये जाने वाले उत्पादों के दामों में वृद्धि की है।

उन्होंने कहा, ‘‘खोज परियोजना ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी योजना है। इसे 13 राज्यों में तीन हजार गावों को लक्षित कर लागू किया जाएगा। हालांकि शुरू में केवल चार राज्यों में इसकी शुरुआत करेंगे। लॉकडाउन में छूट के साथ हमने यह प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।’’

कंपनी खोज परियोजना के पहले चरण के रूप में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में अपने उत्पाद उतारेगी। साथ ही कंपनी बिक्री तेज करने के लिए विपणन के चार क्षेत्र ई-कॉमर्स, अकेले चलाए जाने वाली आधुनिक दुकारनों, दवाओं की दुकानों और खोज परियोजना के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?