लाइव न्यूज़ :

एम्मार इंडिया ने पूर्व संयुक्त उद्यम भागीदार श्रवण गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया

By भाषा | Updated: February 11, 2021 21:12 IST

Open in App

गुड़गांव, 11 फरवरी जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी एम्मार इंडिया ने अपने पूर्व संयुक्त उद्यम भागीदार श्रवण गुप्ता और उनके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

इसमें गुप्ता और उनके सहयोगियों पर फर्जी दस्तावेज का उपयोग कर अवैध जमीन सौदा के जरिये कंपनी के साथ कथित रूप से करीब 180 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

गुड़गांव में दर्ज कराई गयी पुलिस रपट में गुप्ता, उनकी पत्नी और पांच सहयोगियों को नामजद किया गया है। एम्मार इंडिया के एक अधिकारी के माध्यम से दर्ज कारई गयी पुलिस शिकायत में कहा गया है कि संयुक्त उद्यम कंपनी एम्मार एमजीएफ के पूर्व प्रबंध निदेशक गुप्ता ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीनों का बेइमानी से हस्तांतरण करवा कर हरियाणा सरकार के शहर नियोजन विभाग (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) के साथ भी धोखाधड़ी की है।

इस बारे में गुप्ता या एमजीफए के किसी प्रतिनिधि के साथ फिलहाल कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उनसे ई-मेल के जरिये टिप्पणी मांगी गयी, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

दुबई की एम्मार प्रोपर्टीज 2005 में भारत आयी। उसने देश के रीयल एस्टेट बाजार में करीब 8,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जो इस क्षेत्र में सबसे बड़ा निवेश है। यह निवेश एमजीएफ समूह के साथ संयुक्त उद्यम के जरिये किया गया।

दोनों भागीदार 2016 में अलग हो गये।

शिकायत के अनुसार गुप्ता ने गुड़गांव के सेक्टर 61 में एक जमीन 3.18 करोड़ रुपये में बेची जबकि भू -उपयोग परिवर्तन के बाद उसका मूल्य 182.48 करोड़ रुपये आंका गया था।

प्राथमिकी के अनुसार जमीन एम्मार-एमजीएफ ने कायो डेवलपर्स को 2008 में कम मूल्य पर बेची गयी जो गुप्ता की अगुवाई वाली एमजीएफ की अनुषंगी है। यह काम साजिश के तहत किया गया।

प्रवर्तन निदेशालय वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला से जुड़े मामले में अलग से गुप्ता की मनी लांड्रिंग कानून के तहत जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित