लाइव न्यूज़ :

एम्मार इंडिया के सीईओ अजय मुनोट ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी एमार इंडिया के सीईओ अजय मुनोट ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। वह अब अपना कोई और काम करेंगे।

मुनोट अगस्त 2019 में दुबई स्थित एम्मार प्रॉपर्टीज के भारत के कारोबार के सीईओ बने। इससे पहले, वह अडानी रियल्टी के मुख्य कार्यकारी थे।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि अजय मुनोट ने अपने निजी उद्येश्यों को पूरा करने के लिए कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।’’

बयान में कहा गया है कि अगली सूचना तक एम्मार इंडिया का प्रबंधन देखरेख का काम हादी बद्री द्वारा किया जाएगा, जो एम्मार के अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय का नेतृत्व करते हैं।

एम्मार इंडिया मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में रियल एस्टेट परियोजनाओं का विकास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम