लाइव न्यूज़ :

ब्रॉडबैंड सेवा को भारतीय कंपनियों के साथ सहयोग की संभावना तलाश रही है एलन मस्क की स्टारलिंक

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर एलन मस्क की अगुवाई वाली स्पेसएक्स की उपग्रह ब्रॉडबैंड इकाई स्टारलिंक ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश में ब्रॉडबैंड सेवाओं का विस्तार करने के लिए भारत में दूरसंचार कंपनियों के साथ गठजोड़ की संभावना तलाश रही है। कंपनी के एक शीर्ष धिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्पेसएक्स में स्टारलिंक के कंट्री निदेशक, भारत संजय भार्गव ने पीटीआई-भाषा से कहा कि नीति आयोग द्वारा चरण-1 के तहत 12 आकांक्षी जिलों की पहचान करने के बाद ब्रॉडबैंड सेवाप्रदाताओं के साथ चर्चा शुरू होगी और हम विभिन्न कंपनियों एवं यूएसओएफ (यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड) के रुचि के स्तर को देखेंगे।

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हमें एक समयबद्ध 100 प्रतिशत ब्रॉडबैंड योजना मिलेगी जो अन्य जिलों के लिए एक मॉडल के रूप में काम कर सकती है लेकिन सब कुछ विवरण पर निर्भर करता है। कई ऐसे कारण हो सकते हैं कि एक या अधिक ब्रॉडबैंड प्रदाता सहयोग ना करें, हालांकि मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होगा।"

स्टारलिंक का कहना कि उसे भारत से 5,000 से अधिक पूर्व-ऑर्डर मिले हैं। कंपनी प्रति ग्राहक 99 डॉलर या 7,350 रुपये ले रही है और बीटा चरण में 50 से 150 मेगाबिट प्रति सेकंड की डेटा गति देने का दावा करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?