मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण सौदे पर फिर आगे बढ़ने का संकेत दिया
By भाषा | Updated: October 4, 2022 23:16 IST2022-10-04T23:11:07+5:302022-10-04T23:16:33+5:30
सबसे पहले यह खबर ब्लूमबर्ग न्यूज ने कुछ सूत्रों के हवाले से दी। मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी का 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर अधिग्रहण करने की पेशकश की है।

मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण सौदे पर फिर आगे बढ़ने का संकेत दिया
Highlightsमस्क ने सोशल मीडिया कंपनी का 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर अधिग्रहण करने की पेशकश की 44 अरब डॉलर के सौदे पर आगे बढ़ने की खबरों से कंपनी के शेयरों में उछाल आया
न्यूयॉर्क: एलन मस्क द्वारा कई महीने की कानूनी लड़ाई के बाद टि्वटर के अधिग्रहण के लिए 44 अरब डॉलर के सौदे पर आगे बढ़ने की खबरों से कंपनी के शेयरों में उछाल आया जिसके बाद शेयरों का कारोबार रोकना पड़ा। सबसे पहले यह खबर ब्लूमबर्ग न्यूज ने कुछ सूत्रों के हवाले से दी। मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी का 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर अधिग्रहण करने की पेशकश की है।
सौदे पर आगे बढ़ने की खबरों के बीच, कंपनी के शेयर 13 प्रतिशत चढ़कर 47.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गए। इससे शेयरों का कारोबार रोकना पड़ा। खबरों की माने तो मस्क ने ट्विटर को पत्र भेजकर यह सौदा पूरा करने की मंशा जताई है। इस सौदे को शेयरधारकों की मंजूरी पहले से मिली हुई है।