लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने टेस्ला में अपने शेयर बेचने के लिए ट्विटर पर राय मांगी

By भाषा | Updated: November 7, 2021 15:21 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, सात नवंबर (एपी) अमेरिका में अरबपतियों पर अधिक कर देने के बढ़ते दबाव के बीच टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कंपनी में अपने दस प्रतिशत शेयर बेचने के लिए ट्विटर पर लोगों से राय मांगी है।

बिजली से चलने वाले वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ मास्क के पास मौजूदा शेयरों का मूल्य करीब 300 अरब डॉलर है। कुछ डेमोक्रेट्स का मानना है कि शेयरों के दाम बढ़ने पर अरबपतियों को उनके पास मौजूदा शेयरों के लिए कर देना चाहिए।

इस संबंध में मस्क ने शनिवार को ट्वीटर पर एक ‘पोल’ में पूछा, ‘‘कागज पर हुए लाभ को कर बचाव का माध्यम कहा जा रहा है। इसलिए मैं टेस्ला में अपने दस प्रतिशत शेयर बेचने की योजना बना रहा हूं। क्या आप इसका समर्थन करते है।’’

मस्क के इस पोल (राय लेने के लिए मतदान) पर खबर बनाये जाने तक 27,16,501 लोगों ने अपना मत दिया। इसमें से 56.6 प्रतिशत लोगों ने शेयर बेचने का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि वह इसके नतीजों का पालन करेंगे। चाहे नतीजे कैसे भी हों।

उल्लेखनीय है कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मस्क की अधिकतर संपत्ति टेस्ला कंपनी में शेयरों के रूप में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?