लाइव न्यूज़ :

मार्च के पहले 12 दिन में बिजली की मांग 16.5 प्रतिशत बढ़कर 47.67 अरब यूनिट पर

By भाषा | Updated: March 14, 2021 10:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च देश में बिजली की खपत चालू माह (मार्च) के पहले 12 दिन में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 16.5 प्रतिशत बढ़कर 47.67 अरब यूनिट पर पहुंच गई। बिजली मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इन आंकड़ों से पता चलता है कि देश में आर्थिक गतिविधियों की स्थिति सुधर रही है।

बीते साल एक से 12 मार्च की अवधि में बिजली की खपत 40.92 अरब यूनिट थी।

वहीं इस 12 दिन की अवधि में व्यस्त समय की बिजली की मांग मार्च, 2020 के पूरे महीने के 170.16 गीगावॉट के रिकॉर्ड से कहीं ऊंची रही। व्यस्त समय में बिजली की मांग से तात्पर्य एक दिन में सबसे ऊंची आपूर्ति से है।

इस साल 12 मार्च तक व्यस्त समय की बिजली की मांग 11 मार्च को 186.03 गीगावॉट के उच्चस्तर पर पहुंच गई। यह पिछले साल के 170.16 गीगावॉट से करीब 9.3 प्रतिशत अधिक है। तीन मार्च, 2020 को 170.16 गीगावॉट की सबसे अधिक व्यस्त समय की बिजली की मांग दर्ज की गई थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि बिजली की मांग और उपभोग में बढ़ोतरी से संकेत मिलता है कि महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के बाद अब अर्थव्यवस्था पूरी तरह उबर चुकी है।

विशेषज्ञों ने कहा कि गर्मी बढ़ने और वाणिज्यिक और औद्योगिक गतिविधियों में सुधार से मार्च में बिजली की मांग में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि चालू महीने में बिजली की मांग मार्च, 2020 के 98.95 अरब यूनिट के आंकड़े से अधिक रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें